Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मानसून की तैयारियों की समीक्षा के लिए पुष्कर सिंह धामी ने करी बैठक

Byjansamvad bureau

Jun 11, 2024 #मानसून

देहरादून, 11 जून: माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वीसी के माध्यम से समस्त जनपदों के जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी जुड़े रहे।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने एनआईसी सभागार में उपस्थित रेखीय विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों का चैनलाईजेशन कार्य नाली व नालों की सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने मानसून के दृष्टिगत 15 जून तक सभी तैयारियों पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत जनपद के सुदुरवर्ती क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं जिनका प्रसव तिथि मानसून काल में है को चिन्हित करते हुए आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित प्रसव वाले पर स्थानान्तरित करने की व्यवस्था बनाने ,मानसून सीजन के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। जनपद में पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट के साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा वहां के निवासियों को अनयंत्र स्थानान्तरित करने की व्यवस्था तथा भूस्खलन वाली सड़कों के नजदीकी क्षेत्र में आपदा के दृष्टिगत मशीन, उपकरण आदि तैयार रखने तथा लोगों को आपदा के दृष्टिगत जागरूक करने के निर्देश दिए। बाढग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए ऐसे स्थानों जनमानस को सुरक्षित स्थानों पर स्थानान्तरित करने हेतु स्थान चिन्हित रखने, बाढ चौकियां एवं कन्ट्रोलरूम को 24×7  सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को झूलती विद्युत तारों को व्यवस्थित करने तथा नगर निगम को गिरासू भवन को चिन्हित करते हुए मानकों क अनुरूप कार्यवाही करने, वन विभाग को गिरासू पेड़ों को चिन्हित करने तथा पेड़ों की लॉपिंग करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएस रावत, अधि0अभि0 सिचंाई दिनेश उनियाल, अधि0अभि0 लोनिवि कपिल कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी सहित पेयजल, जलसंस्थान, लोनिवि, विद्युत, कृषि आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Post navigation

आ गई मोदी मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट,आज शाम 7:15 पर लेंगे शपथ
डोईवाला की जनता को बड़ी राहत, उप जिला चिकित्सालय बनाने का आदेश जारी, स्थानीय लोगो ने कहा स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home