Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किए तीन महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Mar 31, 2024 #जुर्म

देहरादून, 31 मार्च: प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), एसएसपी नैनीताल द्वारा लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी थाना/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, स्पा सेंटरों, रिजॉर्ट में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी एवम् सुमित पांडे, सीओ ऑपरेशंस नैनीताल के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मंजू ज्याला, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल व टीम द्वारा बीती रात में मुखबिर के माध्यम से गोल्ड स्पा सेंटर नैनीताल रोड हल्द्वानी में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर नैनीताल रोड में स्थित गोल्ड स्पा में दबिश दी गई। जिसमे पुलिस कार्यवाही में मौके से 03 महिला और 03 पुरुष कुल–06 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया। उक्त स्पा को श्री सचिन कुमार तहसीलदार हल्द्वानी की उपस्थिति में सील किया गया। मौके से एक अभि० फाजिल जोकि गोल्ड स्पा सेंटर हल्द्वानी में देह व्यापार का संचालन कर रहा था फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 143/24 धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अब तक की पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि देह व्यापार में लिप्त तीनों महिलाएं नेपाली मूल की है जिनके सत्यापन के कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. फैज पुत्र गौहर निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा उम्र 21वर्ष।

2. सुरेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप राम निवासी ग्राम हरकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल कर्मचारी पिज्जा किंग गदरपुर उ0सिं0नगर उम्र 19वर्ष।

3. योगेश पुत्र स्व0 श्री रमेश सिंह निवासी खानपुर थाना गदरपुर जिला उ0सिं0नगर उम्र 19वर्ष।

4. गौरी बिक पत्नी अमर उम्र 28 वर्ष निवासी शान्तिपुर थाना छिनचू जिला सुरखेत नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।

5. प्रिया पत्नी जीवन उम्र 22वर्ष निवासी ऐरीबंग थाना घड़तीगांव जिला रोलपा नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।

6. प्रियंका पत्नी जीवन उम्र 22वर्ष निवासी नौ नम्बर धनगढी नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।

7. फाजिल निवासी ला0नं0 8 बनभूलपुरा (फरार अभियुक्त)

Post navigation

गुंडई दिखाने का शौक पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सभी बदमाशो की खुमारी
महेश शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस, ज्वाइन की बीजेपी, सूत्रधार बने महेन्द्र अधिकारी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home