देहरादून,2 फरवरी : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देहरादून पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र जारी किया। कांग्रेस के इस प्रतिज्ञा पत्र में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई चुनावी मुद्दे शामिल हैं। कमजोर परिवारों की मदद के लिए और जिन्होंने सबसे ज्यादा कोरोना की मार झेली है। उनके लिए सालाना ₹40,000 की मदद दी जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन के जरिए पहाड़ी इलाकों के गांव-गांव तक दवाएं पहुंचाई जाएंगी।

घोषणा पत्र

चार लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, गैस सिलेंडर के दाम 500 के पार नहीं होंगे, 5 लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये मिलेंगे, स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव हर द्वार पर मौजूद होंगी।

सरकार बनने के पहले वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जाएगी।

पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को मिलेंगे 5 लाख के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।

सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57000 खाली पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।

पुलिस विभाग में खाली पदों को तत्काल भरा जाएगा जिसमें 40 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।

शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी साथ ही प्रत्येक सहित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

खनिज उत्खनन को एक उद्योग और व्यापार के रूप में मान्यता और सम्मान प्राप्त होगा, अवैध खनन को बंद किया जाएगा

3पी मॉडल पर काम होंगे, प्रोड्यूस प्रोसेस और पार्टनर पर आधारित होंगे, ग्राम उधमिता पार्कों के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, राज्य के 15 ब्लॉकों को संघ अंकल परियों के रूप में विकसित किया जाएगा। नए फल नए बाजार की नीति को अपनाया जाएगा। राज्य की पहली स्पोटर्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा जिससे कि गन्ना भुगतान समय से किया जा सकेगा।
किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमा लगाए गए वो वापस होंगे।

प्रियंका ने कहा कि, इस घोषणा पत्र को प्रतिज्ञा पत्र इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसका मतलब है कि इसमें लिखी एक-एक बात को पूरा किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने भगवान केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मां के आह्वान के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि, उनका देवभूमि से बेहद पुराना रिश्ता रहा है। उनके पिता, वो और उनके भाई राहुल और अब उनके बेटे भी यहीं देहरादून के दून स्कूल में पढ़े हैं। वो यहां की आबोहवा से बखूबी वाकिफ हैं। यहां के लोगों से उनका हमेशा से जुड़ाव रहा है, लेकिन आज यहां आकर देवभूमि में जिस तरह की सरकार चल रही है उसे देखकर दुख होता है। लेकिन सबसे बड़ा दुख ये है क्योंकि जिन्होंने बड़े-बड़े वादे किए, प्रदेश ने बड़ी उम्मीदों से देखते हुए जिनका समर्थन किया उन्हीं लोगों ने उस जनता को तोड़ने का काम किया। प्रियंका ने कहा कि, जहां-जहां भी वो जाती हैं वहां ये स्पष्ट होता है कि पिछले 5 सालों में बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं किया, केवल जनता की उम्मीदें तोड़ी गईं, जो पहले कांग्रेस की सरकार में विकास का काम हुआ वही काम आज भी दिखता है। प्रियंका ने कहा कि, चुनाव आता है तो बड़ी-बड़ी घोषणाएं फिर से की जाती हैं। उद्घाटन होने शुरू होते हैं और जो प्रोजेक्ट पिछले 5 साल से शुरू नहीं किए गये उनका उद्घाटन किया जाता है ये बताने के लिए कि बहुत बड़ी-बड़ी चीजें की गई हैं। बीजेपी सरकार ने जितना पैसा अपना काम दिखाने के लिए विज्ञापनों में खर्च किया है, उतना अगर सच में काम करते तो आज ये सवाल नहीं उठते। सच्चाई ये है कि सरकार के पास पैसे हैं, रोजगार के लिए खाली पद भी हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि सरकार की नीयत ही सही नहीं है। अगर ये लोग सच में काम करना चाहते तो कर सकते थे। सच्चाई ये है कि डबल इंजन की सरकार ने वादे तो बड़े किए लेकिन पेट्रोल-डीजल ही इतना महंगा कर दिया कि इनका खुद का इंजन ठप हो गया।

ये होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक …

https://jansamvadonline.com/poltics/who-is-the-star-campaigner-of-congress-this-time/

#Uttarakhand_Assembly #Uttarakhandi_Swabhiman_pratigya_patr #Election_2022 #Petrol_Diesel #Priyanka_Gandhi #Kedarnath #Badrinath #Yamunotri #Gangotri #harish_rawat #uttarakhand_congress #pritam _singh #bjp #aap #ukd