Skip to content
  • Sat. May 17th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांवड़ नियमों का पोस्टर भी जारी

Byjansamvad bureau

Jul 5, 2024 #प्रसंग में

हरिद्वार, 5 जून: धर्मनगरी में आगामी 22 जुलाई से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत होने वाली है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर मां गंगा एवं भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर कांवड़ मेला निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस दौरान कांवड़ नियमों का पोस्टर भी जारी किया गया। ये पोस्टर कांवड़ मेले के दौरान अन्य राज्यों में भी वितरित किए जाएंगे। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ मेला सनातन धर्म का मुख्य पर्व है। प्रतिवर्ष होने वाले कांवड़ मेले में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं। कठिन यात्रा कर गंगाजल ले जाने वाले कांविड़यों की सुविधा के लिए सरकार को सभी व्यवस्थाएं करनी चाहिए।
कांवड़ियों की सुविधा के लिए मार्गों और पार्किंग स्थलों पर बोर्ड लगाए जाएं। कांवड़ यात्रा मार्ग में पेयजल और शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पंडित अधीर कौशिक ने कांवड़ियों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक यात्रा के सभी नियमों का पालन करें। बहनों से तिलक कराकर यात्रा पर रवाना हों। निर्धारित मार्ग पर चलें। शुद्ध सात्विक भोजन करें। फिल्मी गीतों पर किसी प्रकार हुड़दंगबाजी और नृत्य ना करें। गूलर के पेड़ के नीचे से ना निकलें। कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज का अपमान ना करें।

Post navigation

बच्चे की मौत पर गुस्साये लोगों ने लगाया जाम
सम्पूर्ण उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न करायें – अंशुमान

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home