Skip to content
  • Sun. Sep 20th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

टी-स्टेट में पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर पर लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 24, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 24 मई: थाना प्रेमनगर  के अन्तर्गत टी स्टेट में गौकशी की फिराक में घूम रहे  दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों पर गोली लगी। उसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बदमाशों के तीसरे साथी टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन बदमाश गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मखबिर की सूचना के आधार पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम ने एक विक्रम टेंपो की तलाशी लेने  की कोशिश की। जिसपर बदमाशों ने टेंपो से उतरकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान और फैसल निवासी बिजनौर को पैर में गोली लगी। जिसपर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही टेंपो चालक आरोपी असलम निवासी बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि बदमाश 21 मई को रात में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गौकशी की घटना में शामिल थे। आज भी गौकशी करने के इरादे से आए थे। किन्तु पुलिस की सर्तकता के चलते वे वारदात को अंजाम देने में सफल नही हो पाए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे, जिंदा कारतूस, एक चापड़, एक चाकू बरामद किया है। पुलिस बदमाशों के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।

Post navigation

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
09 लाख 67 हजार 302 श्रद्धालु कर चुके चारधाम के दर्शनआयुक्त गढ़वाल ने की प्रेस ब्रीफिंग

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home