Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पुलिस ने एक और साइबर ठग दबोचा

Byjansamvad bureau

Apr 2, 2025 #अपराध

2 अप्रैल 2025, पौड़ी, पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के एक और सदस्य को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्यों पर लोगों को ऑनलाइन एप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का आरोप है। आरोपी का नाम अभिषेक शर्मा बताया जा रहा है।
 20 अक्टूबर 2024 को सैम्पी भंडारी, निवासी-धारा रोड पौड़ी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उससे क्रिप्टो करेंसी और माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर 9,20,500 रुपये की साइबर ठगी कर ली। इस आधार पर कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल तेज की. मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण, पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के निर्देशन और प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि यह गिरोह हरियाणा से संचालित हो रहा है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 मार्च 2025 को करन शर्मा को पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया था। गिरोह के दूसरे आरोपी अभिषेक शर्मा, निवासी जयपुर, राजस्थान की संलिप्तता भी जांच में सामने आई। वह एक शातिर साइबर अपराधी था, जो बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस कारण एसएसपी पौड़ी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य एकत्र कर जयपुर से आरोपी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Post navigation

कई तथाकथित प्रतिष्ठित स्कूलों का फीस स्ट्रक्चर पाया गया नियम विरूद्व, फीस स्ट्रक्चर ठीक करने के सख्त निर्देश
मुख्य सचिव ने दिये सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के निर्देश

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home