चंडीगढ़,11 अप्रैल: आज गढ़वाल भवन परिसर सेक्टर 29 चंडीगढ़ में पौड़ी गढ़वाल एकता मंच (रजिस्टर्ड) चंडीगढ़ द्वारा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक आम जनसभा का आयोजन मातबर सिंह रौथाण जी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में पौड़ी गढ़वाल से संबंधित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में मंच द्वारा आज तक के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसे की सभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों के चयन के लिए विचार विमर्श भी किया गया। जिसमें कई गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे और मंच के हितों को मध्ये-नजर रखते हुए नए पदाधिकारियों का चयन भी सर्व सहमति से करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद गठित नई कार्यकारिणी का विवरण इस प्रकार से है।

अध्यक्ष: महेंद्र सिंह रावत
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रतन सिंह नेगी
उपाध्यक्ष: दिलबर सिंह रावत
महासचिव: पदमेंद्र सिंह रावत
सचिव: अजित सिंह रावत
सह सचिव: सुनील गुसाईं
कोषाध्यक्ष: रणवीर सिंह बिष्ट
लेखा निरीक्षक: धन सिंह चौहान
प्रेस सचिव: विक्रम सिंह तड़ियाल
सांस्कृतिक सचिव: बृजमोहन रावत
खेल सचिव: सोम प्रकाश कुकरेती
माल सचिव: आशीष बुटोला
संगठन सचिव: अमर सिंह रावत, दिनेश नेगी, हर्षवर्धन सिंह रावत, अनूप रावत, मनोज रावत, निर्मल सिंह रावत

अंत में गठित नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

यह भी जानिए आखिर क्यों खतरे में है उत्तराखंड नेपाल सीमा लिंक को क्लिक करें।

https://jansamvadonline.com/uttarakhand/rapid-demographic-change-on-the-nepal-border-of-uttarakhand/

#पौड़ीगढ़वालएकतामंचरजि0 #गढ़वालभवनपरिसर #चंडीगढ़ #पौड़ीगढ़वालएकतामंचरजिस्टर्ड #महेंद्र सिंह रावत #विक्रम सिंह तड़ियाल #पदमेंद्र सिंह रावत #रणवीर सिंह बिष्ट#Garhwal_Bhawan_Campus #Chandigarh #Pauri_Garhwal_Ekta_Forum_Registered #MahendraSinghRawat #VikramSinghTadiyal #PadmendraSinghRawat #RanveerSinghBisht#PauriGarhwalEktaManchRegd