Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

राजकीय बालिका निकेतन और शिशु सदन के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

Byjansamvad bureau

January 31, 2026 #शैक्षिक भ्रमण

देहरादून 31 जनवरी,2026, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार शनिवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय बालिका निकेतन और शिशु सदन, केदारपुरम, देहरादून में निवासरत बच्चों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास हेतु विशेष भ्रमण का आयोजन किया गया।

भ्रमण का पहला पड़ाव राष्ट्रपति निकेतन, राजपुर रोड, देहरादून था, जहाँ बच्चों ने वहाँ की ऐतिहासिक और शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात बच्चों का भ्रमण सिल्वर सिटी मॉल और पेसिफिक मॉल में कराया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया तथा व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

इस शैक्षिक भ्रमण में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधीक्षिका मधु नवानी, सोनल राणा, पूजा, एवं डीसीपीयू के सभी सदस्य स्वयं उपस्थित रहे और बच्चों के मार्गदर्शन एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। बच्चों ने इस अवसर का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि राजकीय बालिका निकेतन और शिशु सदन में निवासरत बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए आगे भी ऐसे शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Post navigation

सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home