Skip to content
  • Mon. Mar 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
प्रसंग में

श्रीदेव सुमन जी के बलिदान दिवस पर श्री विश्वनाथ जगदीशिला समिति ने किया 31यूनिट रक्तदान

Byrawat sanjay

Jul 25, 2024 #रक्तदान

देहरादून, 25 जुलाई: अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के बलिदान दिवस पर श्री विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति के द्वारा आयोजित एवं दून रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से दून अस्पताल के ब्लड बैंक में समिति के सदस्यों ने रक्तदान किया। जिसमें कुल 31 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस अवसर पर विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थटन समिति के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री मंत्री प्रसाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समिति ने अपने रजत जयंती वर्ष में 11 सूत्रीय संकल्प में इस कार्यक्रम को शामिल किया था। वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, बंजर भूमि उपजाऊ, संस्कृत भाषा का संवर्धन, देव संस्कृति बचाओ आदि इसमें शामिल हैं ।

श्री देव सुमन जी के भतीजे पंडित राजीव नयन बडोनी ने इस अवसर पर कहा कि समिति ने इस पुनीत कार्य को करके महान बलिदानी को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की। श्रीदेव सुमन संस्था के डॉ. मुनिराम सकलानी ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्री विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति ने अपनी सार्थकता सिद्ध की है।

रेडक्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, जिला चेयरमैन डॉ.एम.एम.अंसारी, श्रीमती पुष्पा भल्ला, विजयेश नवानी, विजय प्रताप मल्ल,आशीष उनियाल, भारत भूषण बडोनी, प्रदीप कुकरेती, अमन शर्मा, राजीव बागड़ी, केशव उनियाल, इंद्र भूषण बडोनी, अकबर सिंह नेगी, विवेक सूरी, कैलाशपति मैठाणी, देवेश राणा, हर्षमणि कंसवाल, बिजेंद्र सिंह, अमर शर्मा आदि ने सहभागिता निभाई।

Post navigation

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान
गर्भावस्था के दौरान कैसे मनाएं दिवालीः डाॅ0 सुजाता संजय

By rawat sanjay

Related Post

प्रसंग में

मुस्कुरा रही है स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी

Nov 10, 2025 Jan Samvad Desk
प्रसंग में

थेथरई (निर्लज्जता) अनलिमिटेड

Aug 19, 2025 jansamvad bureau
प्रसंग में

लोक सेवकों का तबादला :एक सामाजिक-सांस्कृतिक विश्लेषण

Aug 7, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home