Skip to content
  • Sat. Sep 19th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

नेहरूग्राम गोली कांड मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jun 18, 2024 #नेहरूग्राम गोली कांड

देहरादून, 18 जून: सूदखोर के घर से चली गोली में एक की मौत व दो लोगों के घायल होने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 16 जून को नेहरू ग्राम स्थित डोभाल चौक के पास रहने वाले सूदखोर देवेन्द्र शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज के घर से चली गोली में एक युवक की मौत हो गयी थी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा था जिसके चलते क्षेत्रवासियों ने गत दिवस भी प्रदर्शन कर भारद्वाज के घर पर पत्थराव किया था। आज भी सुबह से ही लोगों ने जाम लगा दिया था। इस वारदात  के बाद ही मुख्य आरोपी रामबीर अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गया था। जिसको पुलिस ने घेरा तो आशा रोहडी के जंगल के पास कार छोडकर फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें गठित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। मंगलवार को पुलिस टीम ने रामबीर को हल्की मुठभेड के बाद 400 किलोमीटर दूर तलवार गांव थाना बेहरोल सदर जिला कोटपुतली राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह लगातार सभी टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे थे। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में विभिन्न राज्यों में देहरादून पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही है।

Post navigation

सैन्य धाम के निर्माण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
नेहरू ग्राम गोलीकांड आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर लगाया जाम

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home