Skip to content
  • Tue. May 13th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कोटद्वार में बड़ा हादसा टला-रेलिंग पर अटकी बस,यात्री सुरक्षित

Byjansamvad bureau

Jul 8, 2024 #हादसा

पौड़ी, 8 जुलाई: दिल्ली जा रही कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। बस कोटद्वार से करीब 13 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकराकर खाई की तरफ चली गई।घटना के समय रोडवेज बस में 32 यात्री सवार थे। बस को खाई की तरफ जाता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस रेलिंग पर ही अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।बताया जा रहा है कि दुगड्डा से आगे कोटद्वार की ओर बढ़ी बस जब आमसौड़ के नजदीक दो पुलिया क्षेत्र में पहुंची, तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक चालक  नियंत्रण खो बैठा और बस मलबे पर फिसलती चली गई। इस दौरान बस कई मीटर तक स्लिप होकर खाई की ओर बढ़ गई।  
डिपो इंचार्ज सुनील चैहान ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री, बस के चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। बस को क्षति पहुंची है। यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजने के बाद बस को ठीक कराया जा रहा है।

Post navigation

भारी बारिश के चलते दून घाटी में जलभराव
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में स्वच्छता ग्रीन लीफ सिस्टम के संबंध में बैठक आहूत की गई।

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

सिंदूरी रंग में रंगा बाजारू युद्ध

May 11, 2025 jansamvad bureau
प्रसंग में

शांति का कोई विकल्प नहीं

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home