रांची, झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्‍त जीत के बाद हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। भाजपा को मात देकर विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनाने का दम भरने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि पांच साल तक वे पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे। थोड़ी देर में हेमंत सोरेन रांची में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। हेमंत के घर पर विपक्षी महागठबंधन के कई नेता पहुंचे हैं। इस बीच हेमंत ने पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। फिलहाल पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।