Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत का कथित ऑडियो क्लिप मामले की जांच शुरू

ByJan Samvad Desk

Oct 3, 2025 #प्रसंग में

हरिद्वार 3 अक्टूबर, कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत की कथित आडियो क्लिप मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले पुलिस यह पता लगाएगी कि वीरेंद्र रावत के दावे के अनुसार, आवाज एआइ की है या कोई महिला बातचीत कर रही है। इसके अलावा आडियो क्लिप प्रसारित करने वाली एक महिला मीडियाकर्मी से भी पुलिस जल्द पूछताछ की तैयारी में है।
2024 में हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले वीरेंद्र रावत का कथित आडियो क्लिप पिछले कुछ दिन से प्रसारित हो रहा है। वीरेंद्र रावत ने ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी आवाज और चेहरे का इस्तेमाल कर एक महिला से अश्लील वार्तालाप दर्शाया गया है।
रावत का कहना है कि यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) तकनीक से तैयार की गई है, ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लिप प्रसारित करने वाले लोग न केवल उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्लैकमेलिंग और धमकाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला मीडियाकर्मी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस सबसे पहले आडियो में सुनी जा रही महिला की आवाज का पता लगाएगी। यदि एआइ का इस्तेमाल किया गया है तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। यदि वास्तव में वह कोई महिला है तो उसकी तलाश कर पूछताछ की जाएगी कि बातचीत रिकार्ड करने का उद्देश्य क्या था और क्लिप प्रसारित कैसे हुई।
वहीं, अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर आडियो पोस्ट करने वाली एक कथित महिला मीडियाकर्मी व अन्य नामजद आरोपितों से भी जल्द पूछताछ की जाएगी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से छानबीन की जाएगी।

Post navigation

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम घोषित: युवा चेहरों पर भरोसा, संतुलन के साथ 2027 की तैयारी
मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

By Jan Samvad Desk

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home