हल्द्वानी, नारी कमजोर नही है नारी शक्ति रूप है जिसमें सम्पूर्ण जगत समाया हुआ है। ग्रामीण एवं पर्वतीय उत्थान समिति व नेशनल वेब मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा राजकीय इंटर कालेज मोती नगर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी और नारी सम्मान के साथ रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति का संस्था द्वारा स्मृति-चिन्ह व शाल देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद,ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी,भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट महिलाओं का सम्मान किया। उपस्थित अथितियो ने इस मौके पर nwju के सचिव संजीव पंत को इस सफल आयोजन के लिये धन्यवाद दिया,उन्होंने कहा कि आज नारी अबला नही है वह मां दुर्गा के नौ रूपों के समान विधमान है,जो जीवन की हर परिस्थितियों में मजबूती के साथ निडरता के साथ चल रही है।
इस कार्यक्रम का संचालन समिति की कुमाऊँ प्रभारी अंजू बिष्ट व दीपिका जोशी ने किया।कार्यक्रम में संस्था की तरफ से देहरादून से आये कलाकार लियाकत अली और पूनम सती के साथ कुंमॉउनी गायक शेर सिंह दानू ने गीतों और भजनों से उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उक्त कार्यक्रम में सौम्या अग्रवाल, नमिता सुयाल, जया जोशी,निर्मला पढालनी,पुष्पा पढालनी,चंद्रकला पढालनी,पूजा पांडेय,कोमल शर्मा,गंगा लोशाली,दीपा लोशाली,शीला देवी,मीरा आर्या,अनीता जोशी फुलेरिया ,ममता बिष्ट,नेहा पाठक,सुनीता देवी,इंदु जोशी को सम्मानित किया गया।
मौके पर संजीव पंत,दिनेश खुल्बे,बबिता चंदोला,तारा चंदोला,प्रधान संगठन अध्यक्ष रुक्मिणी नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्र नागिला, गरिमा पांडेय,भावना कबड़वाल,ग्राम प्रधान रेखा लोशाली आदि लोग मौजूद थे।