19 जून की तारीख भारत और म्यांमार के इतिहास में दो बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के रूप में दर्ज है. ये दोनों व्यक्ति अपने-अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों से आते हैं. हालांकि इनके हालात और कार्य में जमीन आसमान का फर्क हैं.भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 19 जून को ही हुआ था. राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ. वे अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं.
वहीं, आंग सान सू की का जन्म 19 जून, 1945 में हुआ. म्यांमार की ‘लौह महिला’ कही जाने वाली सू की देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं. उनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गई थी. सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लंबा संघर्ष किया. उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार और विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार के अलावा 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया. वहीं, 1992 में भारत सरकार ने उन्हें जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया.

देश-दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनायें इस प्रकार है:

1269 : फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया.
1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया.
1843 : ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री कार्ल मार्क्स ने विवाह किया.
1871 : राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म हुआ
1910: पहला फादर्स-डे वाशिंगटन में 19 जून 1910 को मनाया गया.
1922- आजे नील्स बोर, डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता (मृ. 2009)
1947 : मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म.
1948 : सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया
1968 : मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया..
1981 : भारत ने अपने भू-स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया.
1991 : सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया.
1996 : बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर 19 जून 1996 कोचीन एवं सं.रा.अमेरिका में हुआ समझौता.
1996: प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. को आजीवन सदस्यता से 19 जून 1996 को सम्मानित किया गया.
2005 : फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया.

 

https://jansamvadonline.com/in-context/corona-how-long-will-the-epidemic-last/

 

#आंग सान सू #राहुल गांधी #सलमान रश्दी #पहला फादर्स डे #डिकी बर्ड # म्यांमार #भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस #राजीव गांधी #सोनिया गांधी