Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में स्वच्छता ग्रीन लीफ सिस्टम के संबंध में बैठक आहूत की गई।

Byjansamvad bureau

Jul 9, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 09 जुलाई: जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में स्वच्छता ग्रीन लीफ सिस्टम के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आतिथ्य सुविधाओं यथा होटल, रिसार्ट, होमस्टे, धर्मशाला आदि में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के तहत् रेटिंग दी जानी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना के अन्तर्गत होटल,/होमस्टे,/लॉज/धर्मशालाओं को उपलब्ध कराये गए आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदन पर पारदर्शिता के साथ सत्यापन कराते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार रेटिंग दी जाए। इसके लिए उन्होंने स्वजल परियोजना द्वारा सत्यापन उप समिति को स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम हेतु ऑनलाईन प्रशिक्षण आयोजित किये जाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित रेखीय विभागों के अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
ज्ञातब्य है कि योजना अन्तर्गत संस्थानों को फीकल स्लज प्रबन्धन(मानव मल का सुरक्षित निस्तारण, ठोस कचरा प्रबन्धन, भूरा जल प्रबन्धन पर अंक दिए जाते है, जिसके अनुसार होटल, रिसार्ट, होमस्टे, धर्मशाला आदि को प्राप्त अंको के अनुसार रेटिंग दी जाती है। जनपद देहरादून एवं नैनीताल में इस योजना पर पायलेट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है।
योजना का उद्देश्य आतिथ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा विकसित करना, अच्छी प्रथाओं को अपनाना और स्चच्छता पर जागरूकता पैदा करने में सहायता करना है। स्वच्छता रेटिंग स्वच्छता पहलुओं-शौचालय सुविधा, भूरा जल प्रबन्धन, फीकल स्लज प्रबन्धन और ठास कचरा प्रबन्धन पर आधारित है।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, रमन कुमार प्रजापति, कविता चौधरी द डब्लू डोर होम, सुभाष थपिलयाल पर्यटन विकास विभाग आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

कोटद्वार में बड़ा हादसा टला-रेलिंग पर अटकी बस,यात्री सुरक्षित
विभागीय कार्य योजना, विशेष परियोजना, गत वर्ष की जिला योजना आदि की समीक्षा बैठक

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home