Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Byjansamvad bureau

July 23, 2025 #धामी कैबिनेट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की  बैठक में कुल तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अन्य विभागीय मुद्दों पर भी कैबिनेट की। बैठक में चर्चा हुई. जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है, वो इस प्रकार हैं।

अर्धकुंभ मेला 2027 के लिए नियुक्तियां: हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियों के लिए मंत्रिमंडल ने 82 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें 9 स्थायी, 44 अस्थायी और 29 आउटसोर्स पद शामिल हैं। सरकार अभी से ही मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गई है, ताकि यह भव्य, दिव्य और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो सके। यह अर्धकुंभ मेला ‘कुंभ’ के नाम से आयोजित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य की नियमावली में संशोधन: मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य की नियमावली में भी संशोधन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के 7 मार्च 2025 के विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती के आदेश के बाद, शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पद सृजित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 में संशोधन किया गया है, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

ई-स्टैंप व्यवस्था में परिवर्तन: स्टाम्प शुल्क के भुगतान में तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-स्टैंप व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत, बैंकों में स्टाम्प खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 की अनुसूची 1-ख में वर्णित गैर-पंजीकरण योग्य अनुच्छेद 26 कस्टम बांड को भी इस नियमावली में शामिल किया गया है। इससे सीमा शुल्क के लिए स्टाम्प शुल्क का इलेक्ट्रॉनिक भुगतान संभव हो सकेगा, जिससे करदाताओं को सुविधा मिलेगी और म्व्क्ठ प्रणाली को भी बढ़ावा मिलेगा।

इनके अतिरिक्त, बैठक में कार्मिकों के स्थानांतरण और अन्य विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Post navigation

पंचायत ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की मौत,पीठासीन अधिकारी का टूटा पैर
पंचायत चुनावः मतदान का पहला चरण कल,कई दिग्गज मैदान में

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home