Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अस्पताल के दावों का यथा समय हो निस्तारणः डा धन सिंह रावत

Byjansamvad bureau

Jul 5, 2025 #आयुष्मान योजना

– आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य में ने अधिकारियों को दिए निर्देश
– एसजीएचएस में बजट की समस्या के निस्तारण पर हुई चर्चा

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में मा. स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना के सेवा प्रदाता अस्पतालों के दावों का यथा समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पर्वतीय जनपदों में संचालित अस्पतालों को आयुष्मान के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी जरूरी बताया।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना आम जन मानस के जीवन से जुड़ी है। इसको बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु सभी को बहुत गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने अस्पताल की ओर से आने वाले उपचार के दावों का यथा समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में बजट की स्थितियां स्पष्ट करने हेतु मंत्री ने फिर से वित्त के अधिकारियों से संयुक्त बैठक के निर्देश दिए।
उन्होंने परिवार रजिस्टर से आयुष्मान कार्ड बनाने की औपचारिता शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बैठक में आयुष्मान के संतुलित पैकेज मास्टर तैयार करने, पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों को प्रोत्साहित करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी, निदेशक वित्त अभिषेक आनंद आदि मौजूद रहे।

Post navigation

‘मोमोज’ के पैसे मांगने पर भाजपा नेता का चढ़ा पारा, फोड़ा चाऊमीन वाले का सर
पहाड़ी क्षेत्रों में कोल्ड स्टोर व छोटी मंडियां के बिना, नहीं हो सकता है उत्तराखंड का भला

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home