Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जंगली मशरूम खाने सेे आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया उपचार

Byjansamvad bureau

Jul 3, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 3 जुलाई: पछवादून के चकराता क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोथी गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण सभी लोगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सभी का तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे उनकी जान बच गई।
मानसून सीजन में देहरादून के जंगलों सहित ऊंचाई वाली क्षेत्र में इन दिनों जंगली मशरूम भी दिखाई देते हैं, ऐसे में पहाड़ के लोग जंगलों से मशरूम लाकर सब्जी के रूप में प्रयोग करते हैं। यह मशरूम कभी-कभी इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही मामला चकराता तहसील के अंतर्गत कोथी गांव में देखने को मिला, जहां जंगल से मशरूम लेकर एक परिवार ने शाम को सब्जी बनाई, जैसे ही उन्होंने मशरूम की सब्जी को खाया सभी की हालत खराब होने लगी। परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी,दस्त की शिकायत होने लगी। सभी की हालत खराब होते देख देर रात को ग्रामीणों ने सभी आठ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। सीएचसी सहिया में मरीजों के उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीनियर डॉक्टर ममता नेगी ने कहा कि कोथी गांव से डिनर में कुछ खाना ऐसा खा लिया था, जिसकी वजह से छह पुरुषों में दो लोग बेहोशी की हालत में थे और दो महिलाओं में एक गर्भवती महिला व एक युवती थी। सभी आठ लोगों का 12 से 18 घंटे तक अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी लोगों का उपचार किया। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जंगली मशरूम खाने से 6 पुरुष और दो महिलाओं की हालत बिगड़ी थी।

Post navigation

इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग
हत्या का खुलासा, महिला केयर टेकर सहित दो गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home