Skip to content
  • Sun. May 18th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग की  अस्पतालों में छापेमारी

Byjansamvad bureau

Sep 28, 2024 #छापेमारी

देहरादून 28 सितम्बर: विभाग की टीम द्वारा कई अस्पतालों में छापामारी करते हुए कारवाई की गयी। स्वास्थ्य विभाग की इस कारवाई के दौरान निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं खामियां मिलने पर दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया और एक अस्पताल और लैब को सील किया गया।
बता दें कि रुड़की क्षेत्र में कई अस्पतालों को लेकर सवाल उठते रहे हैं, बीती रात गुलाब नगर में महिला की मौत के बाद यह सवाल और बुलंद हो गया। लोगों ने अस्पतालों की जांच के साथ फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों पर कारवाई की मांग की। इसी मांग को देखते हुए डिप्टी सीएमओ हरिद्वार अनिल वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुलाब नगर स्थित माही अस्पताल में तलाशी के बाद उसे सील किया। इसके साथ ही डायमंड अस्पताल पर दो लाख का और मेडविन अस्पताल पर पचास हजार का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही उसके पास एक लैब को सील किया। वहीं गौशाला तिराहे के समीप स्थित अस्पताल में छापेमारी की गयी। इस दौरान खामियों को पूरा करने के लिए कुछ समय दिया गया और अगर कमियां समय पर पूरी नहीं हुई तो कारवाई की बात कही। डिप्टी सीएमओ अनिल वर्मा ने कहा कि दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया गया है और एक अस्पताल और लैब को सील किया गया है।

Post navigation

क्या मसूरी को ट्रैफिक से राहत?
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दूसरी बार मिला सेवा विस्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

विवेक अग्रवाल पुनः बने जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रधान

May 18, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

विवेक अग्रवाल पुनः बने जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रधान

May 18, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home