Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हरदा ने हर की पैड़ी पर पुत्र वीरेंद्र रावत सहित लगाई डुबकीरामनवमी पर गंगा की पूजा अर्चना की

Byjansamvad bureau

April 17, 2024 #हरीश रावत

हरिद्वार, 17 अप्रैल: पूर्व सीएम हरीश रावत और हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ने आज रामनवमी के अवसर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई तथा मां गंगा की पूजा अर्चना की।
आज उत्तराखंड की सभी पांच सीटों के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की शुरुआत हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर की। या यूं कहिए कि अपने बेटे वीरेंद्र रावत के साथ जीत का आशीर्वाद लेने के लिए वह मां गंगा की शरण में पहुंचे। इस समय उनके साथ कुछ कांग्रेस नेता और उनके समर्थक भी थे। उन्होंने गंगा स्नान के बाद मां गंगा का भजन-पूजन किया और अपने बेटे की जीत का आशीर्वाद मांगा।
उल्लेखनीय है कि हरिद्वार ग्रामीण सीट से उनकी पुत्री अनुपमा रावत कांग्रेस से विधानसभा सदस्य है। हरीश रावत जो अब राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं अपने बेटे वीरेंद्र रावत को लोकसभा भेजना चाहते हैं। वीरेंद्र रावत का टिकट मिलने के बाद से हरीश रावत हरिद्वार में ही डटे हुए हैं तथा वीरेंद्र रावत के लिए प्रचार कर रहे हैं। आज भी उन्होंने गंगा स्नान करने के बाद जनसंपर्क अभियान शुरू किया चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे तक चलेगा।

Post navigation

जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने की पुलिस बल की ब्रीफिंग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home