Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

यू–ट्यूब में वापस लौटा गुलाबी शरारा

Byjansamvad bureau

Feb 24, 2024 #गुलाबी_शरारा

देहरादून, 24 फ़रवरी: लंबे विवादों के बाद उत्तराखंड का सबसे ज्यादा व्यूज वाला कुमाऊनी गीत गुलाबी शरारा यूट्यूब पर दुबारा वापस आ गया है। देश विदेश में तहलका मचाने वाला यह गीत यूट्यूब पर उत्तराखंड का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गीत है। यूट्यूब पर इस गीत को 140 मिलियन यानी 14 करोड़ व्यूज मिले हैं। इस गीत पर देश विदेश की कई नामी हस्तियां पर गाने पर नाचती हुई नजर आ चुकी हैं। इस गीत को यंग उत्तराखंड नामक चैनल ने लांच किया था। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्य ने इस कुमाऊनी लोक गीत को अपनी आवाज दी है। कुछ सप्ताह पूर्व इंद्र आर्य का गीत गुलाबी शरारा फेसबुक से हट गया था जिससे पूरे उत्तराखंड के कला जगत में एक चर्चा का विषय बन गया था। बात इतनी बढ़ गई थी गीत को क्षेत्रवाद में बांट दिया था। लोगों ने बिना सच को जानें गजेंद्र राणा को गलियाते हुऐ अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया था। अब गीत के गायक इंद्र आर्य ने सोशल मीडिया के मार्पफत जानकारी देते हुए कहा कि मेरी मेहनत और आप लोगों के संघर्ष से यह सब कुछ संभव हो पाया है।

लेकिन आखिर में सच्चाई सब के सामने आई तो पता चला कि “चंदा पहाड़ी” नाम की म्यूजिक कम्पनी ने इसके म्यूज़िक पर कॉपी राईट का इल्ज़ाम लगा कर यूट्यूब से हटवा दिया था। चैनल का कहना था कि इसकी धुन एक पुराने गढ़वाली गीत” चिट रुमाल,और पिगली साड़ी मा ” गीत से मिलती है जिसे प्रसिद्ध गायक गजेन्द्र सिंह राणा ने गाया था और उसके अधिकार के कंपनी के पास है। इसके बाद उसने कॉपीराइट का दावा ठोक दिया था। लेकिन एक बार फिर से इंद्र के तमाम संघर्ष के बाद गीत वापस यू ट्यूब में वापस आ गया। सूत्रों की मानें तो इंद्र आर्य इस गीत से दो करोड़ के लगभग की कमाई कर चुके हैं।

Post navigation

बदहाल स्वास्थ सेवाएं: बीमार को ला रहे सभी तीमारदारों की दुर्घटना में मृत्यु
फ्लैट में चल रहे जुए में मच्छी बाज़ार,सहस्त्रधारा, रायपुर,नालापानी आदि के 13 जुआरी गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home