Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

“प्रोजेक्ट उत्कर्ष” से आधुनिक बन रहे हैं जिले के सरकारी स्कूल

Byjansamvad bureau

Jul 24, 2025 #प्रोजेक्ट उत्कर्ष

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने को निरंतर प्रयासरत हैं, जिलाधिकारी के प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं बढाने पर निरंतर जोर दिया जा रहा हैं, जिसके तहत स्कूलों में फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधाएं, के साथ डिजिटल कक्षा बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए ओएनजीसी एवं हुडको ने भी जिलाधिकारी के प्राजेक्ट में उत्सुकता दिखाते हुए स्कूलों में सुविधाएं स्थापित करने को सहयोग किया है। ओएनजीसी ने स्कूलों में फर्नीचर आदि व्यवस्था की है जबकि हुडको द्वारा एलईडी स्क्रीन, एलईडी बल्ब आदि सुविधाएं स्थापित की हैं।

जिला प्रशासन द्वारा ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के तहत् विकासखण्ड चकराता एवं कालसी के अन्तर्गत स्थित सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर से आच्छादित कर दिया है। तथा विकासखण्ड विकासनगर, सहसपुर, रायपुर डोईवाला अन्तर्गत स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिला प्रशासन के स्कूलों को फर्नीचर आच्छादित करने के इस कार्य में ओएनजीसी का सहयोग मिल रहा है।  

जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ मात्र नामकरणय घोषणाय प्रचार नहीं, बल्कि जिले के स्कूलों को आत्म विश्वासी बनाने का आधार है जिसके तहत् अपने सरकारी स्कूल के बच्चे भी अब किसी पहलू में निजी स्कूलों के बच्चों से पीछे नही रहेंगे। जिलाधिकारी खनिज न्यास, जिला योजना, सीएसआर फंड से रू0 6 करोड़ का फंड जुटा जो अपने  जिले के स्कूलों को आधुनिक बनाने के लक्ष्य प्राप्ति की ओर तेजी से अग्रसारित है। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम के ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ से जिले के स्कूल आधुनिक बन रहे हैं, जिसकी नीव जिलाधिकारी ने जिले पदभार ग्रहण करते ही रख दी थी। जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों में 884 बड़े एलईडी टीवी शीघ्र, आज जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी हो गया है। जैम पोर्टल पर बिड अपलोड कर दी गई है। स्कूलों में वाईट बोडर््स, लाईट्स, आउटडोर स्पोर्टस सुविधाय रसोईघर, बिजली आपूर्ति, लाईब्रेरी पश्चात अब हर कक्षा कक्ष में टीवी स्थापित किये जा रहे है। जिलाधिकारी के इस प्रोजेक्ट में ओएनजीसी, हुडको ने उत्सुकता, दिखाते हुए सभी स्कूलों को फर्नीचर से संतृप्त कर चुके हैं तथा जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। ज्ञातब्य है कि डीएम सविन बसंल ने नैनीताल, अल्मोड़ा में डीएम रहते इसी तर्ज पर सभी सरकारी स्कूलों को आधुनिक स्मार्ट बना चुके हैं। जिलाधिकारी ने खनन न्यास से स्कूलों में डिजिटल शिक्षा एलईडी स्क्रीन लगाने हेतु 3.67 करोड़ का फंड शिक्षा विभाग को दिया है। शिक्षा विभाग ने जैम पोर्टल पर एलईडी स्क्रीन क्रय करने हेतु  क्रय आदेश जारी कर दिए है। जिले के 168 सरकारी माध्यमिक विद्यालय में 884 एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे जिससे सरकारी स्कूलों के बच्चों को डिजिटल कक्षाओं से जुड़ पठन-पाठन की सुविधा मिलेगी।  जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून में स्कूलों में मूलभूत सुविधा सहित वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्टस आदि समुचित व्यवस्थाएं करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके लिए 1 करोड़ की फ्लेक्सिबल धनराशि सीधे प्रधानाध्यापकों के निवर्तन पर रखी गई।

Post navigation

कोटद्वार मोटर नगर घोटाला: जांच में अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत उजागर
भैरव सेना ने बीकेटीसी के पूर्व सीईओ बीडी सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home