उत्तरकाशी,13 मई: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 11 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। जबकि गंगोत्री यात्रा पर आए 6 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी हैं।
वहीं यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थयात्रियों की चोटिल होने से मौत हुई है। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63)पुत्र वीराभद्रा पोंगले निवासी नया बाडगांव रोड सांई धाम लातुर महाराष्ट्र यमुनोत्री दर्शन के लिए जाते समय पालीगाड़ के पास हृदय गति रुकने से मौत हुई।
जबकि कान्तराज अरस (72) पुत्र कृष्ण राज अरस, ग्राम कुडलूर तालूक चेनापटटा, जिला रामनगर कर्नाटक की जानकीचट्टी में वीरवार देर रात को मौत हुई है।