Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पूर्व काबीना मंत्री डाॅ हरक सिंह पहुंचे ईडी कार्यालय, महत्पूर्ण बिंदुओं पर हो रही पूछताछ

Byjansamvad bureau

Jun 27, 2025 #प्रसंग में

देहरादून, 27 जून: पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। हरक सिंह रावत को पूर्व में ईडी ने अपने कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन अपने निजी कारण के कारण उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होने में असमर्थता जताई थी। ऐसे में एजेंसी ने उन्हें अगली तारीख दी थी, जिस पर अब वह अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत हुए।
हरक सिंह रावत से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले पर पिछले लंबे समय से पूछताछ की जा रही है। पहले भी वह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी के लिए बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिकतर मामलों में हरक सिंह रावत से पूछताछ हो चुकी है। हालांकि कुछ बिंदुओं पर दिए गए बयानों के आधार पर दस्तावेज प्रस्तुत करने बाकी थे, जिसके लिए हरक सिंह रावत केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर बयानों से जुड़े कागजात प्रस्तुत करेंगे।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले के दौरान हरक सिंह रावत सरकार में वन मंत्री थे और उस दौरान उनके आदेश पर विभिन्न कार्यों को किए जाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद विजिलेंस ने भी उनके कॉलेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा था और यहां से वन विभाग का एक बड़ा व्यावसायिक इनवर्टर बराबर किया था। हालांकि हरक सिंह रावत लगातार भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं और इसी के तहत इस कार्रवाई को होना बताते रहे हैं।

Post navigation

 हरिद्वार: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर हुआ जमकर हंगामा
आदलि कुशलि कुमाऊनी मासिक पत्रिका द्वारा बच्चों को किया सम्मानित

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home