Skip to content
  • Sun. May 18th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

देर रात बिजली घर परिसर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

Byjansamvad bureau

May 13, 2024 #हादसा

देहरादून, 13 मई: रविवार देर रात आईएसबीटी के समीप स्थित बिजली घर परिसर की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एहतियात के तौर पर  बिजली घर से आधे शहर की लाइट काट दी गई। आग बुझाए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात आईएसबीटी के पास स्थित 132 केवी के बिजली घर परिसर की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने बिजली घर की ट्रांसफॉर्म और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। बिजली घर के कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझाई नहीं जा सकी। ऐसे में कर्मचारियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
बिजली घर में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़ियों ने मौके के पर पहुंच आग पर काबू पाया। इस दौरान एहतियात के तौर पर पटेल नगर, क्लेमेनटाउन, भंडारी बाग, सुभाष नगर, माजरा, बंजारावाला, आराघर और सहस्त्रधारा क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद कर दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद बिजली की सप्लाई शुरू की गई।

Post navigation

एआरटीओ कार्यालय के समीप पुलिस की छापेमारी, छह हिरासत मेंचारधाम जाने वाले टैक्सी संचालकों से कर रहे थे अवैध वसूली
ऑपरेशन स्माइल ने लौटाई खोयी बच्ची के चेहरे की मुस्कान

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

विवेक अग्रवाल पुनः बने जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रधान

May 18, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

विवेक अग्रवाल पुनः बने जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रधान

May 18, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home