Skip to content
  • Thu. May 15th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बूट हाउस में अज्ञात कारणों से लगी आग,भारी नुकसान

Byjansamvad bureau

Mar 15, 2024 #हादसा

रुद्रपुर, 15 मार्च: जनपद के किच्छा बाजार स्थित बूट हाउस तीसरे माले  में अज्ञात कारणों से आग लग गई।अग्निशमन की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान स्वामी को भारी नुकसान हो चुका था।
किच्छा बाजार स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान के तीसरे माले में रखा सामान जल कर खाक हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है की आग लगने से दुकान स्वामी को काफी अधिक नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात्रि बाजार स्थित कमल बूट हाउस के तीसरे माले से अचानक धुआं उठने लगा। तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों द्वारा दुकान स्वामी पुष्कर राज को दी गई। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर थाना पुलिस और अग्निशमन की टीम एक वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशन की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई, दुकान में रखा पूरा सामान खाक हो चुका था। आग से दुकान का सामान जलकर बर्बाद होने से दुकान स्वामी सदमे में है।

Post navigation

मुख्यमंत्री ने चयनित 27 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
सुखबीर सिंह संधू ने संभाला चुनाव आयुक्त का कार्यभार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home