Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कपड़े के गोदाम में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Byjansamvad bureau

Apr 23, 2024 #हादसा

हल्द्वानी, 23 अप्रैल: नैनीताल रोड के पास अंबिका बिहार कॉलोनी में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग भीषण रूप से फैल गई। जिससे 3 मंजिला भवन भी आग की चपेट में ले लिया। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी हैं। जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है। उन्होंने घर पर गोदाम भी बना रखा था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, आग लगने की सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर टीम ने तीन मंजिला भवन में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया।
गनीमत रही कि किसी भी तरह से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। फिलहाल, आग को बुझा लिया गया है. अब फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की तकनीकी रिपोर्ट देगी। वहीं, आग से लाखों का नुकसान होने पर व्यापारी के माथे पर बल पड़ गया है।
वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों को भेजा गया। जहां टीम ने आग पर काबू पा लिया है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग के चलते व्यापारी को भारी नुकसान पहुंचा है. गनीमत है कि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

Post navigation

पोलिंग बूथ के अंदर वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार
स्कूल बस खाई में गिरने से दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home