Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, भारी नुकसान का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस

Byjansamvad bureau

June 18, 2025 #दुर्घटना

हरिद्वार, 18 जून: पटाखों की फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये गये तथा घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर कई कर्मचारियों के घायल होने की बात कही जा रही है वहीं कुछ पशुओं के भी मारे जाने की सूचना है। वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूल दासपुर माजरा गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक वहां से धमाकों की आवाजें आती रहीं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे जो घायल हुए है। वही स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में कुछ पशु बंधे हुए थे जो आग में जल गए।
बताया जा रहा है कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा में एक पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री में लगातार पटाखों का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार की सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। काम कर रहे कमर्चारियों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया फिर जान बचाकर बाहर की ओर भागे। धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास शुरू किये तथा कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पायां। वहीं हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दीप चंद्र और रोमी घायल हुए हैं।

Post navigation

उत्तराखंड में हेली सेवा की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल?
चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home