Skip to content
  • Sun. Sep 20th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

दो पक्षों में मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 22, 2024 #राजनीति

रूड़की, 22 मई: नलकूप की चाबी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों मंे मारपीट हो गयी। इस झगड़े में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
लक्सर कोतवाली में सुल्तानपुर निवासी महबूब अली ने दी तहरीर में बताया कि बीती रात मासूम अली, शाहबाज, शोएब, फरमान, सुलेमान, आसिफ और आशिक गांव में फरमान की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी सनवर ने अपने खेत की सिंचाई के लिए दुकान पर बैठे मासूम अली से सरकारी नलकूप की चाबी मांगी। जिससे वे लोग आग बबूला हो गए और सनवर के साथ गाली-गलौज करते हुए चाबी देने से इंकार कर दिया। जिस पर सनवर वहां से अपने घर चला गया।
आरोप है कि इसी बीच आरोपी लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर गुलशेर के घर में घुस गए और खाना खा रहे गुलशेर, शाहनवाज, जुल्फिकार और सनवर के साथ गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। जिससे चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिससे हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायलों को पहले लक्सर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरिद्वार जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। गुलशेर की गंभीर हालत को देखते हुए यहां से उसे एम्स ऋषिकेश अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि मामले में आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Post navigation

यात्रा मार्ग पर बढ़ते दबाव के चलते श्रद्धालुओ को भेजा जा रहा है करातबद्ध
ऑनलाइन पंजीकरण में हुई श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी, मामला दर्ज

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home