देहरादून , 8 फ़रवरी : मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिक संगठन पीबीओआर ने समर्थन दिया है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की जनता को संबोधित कर समर्थन मांगा। सोमवार को कैबिनेट मंत्री विलासपुर कांडली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिक कल्याण मंत्री बनने के बाद पूर्व सैनिकों के हित में सरकार की ओर से किए गए ऐतिहासिक कार्यों को गिनाया।


गणेश जोशी ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे सैनिकों के बच्चों को सहयोग करने एवं सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट देने का काम सरकार ने किया है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए।