Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

प्रत्येक शनिवार मेरे स्तर पर होगी समीक्षा: डीएम

Byjansamvad bureau

May 31, 2025 #प्रसंग में

31 मई, देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को  प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना के सम्बन्ध में समीक्षा की। 04 वर्ष पुराने प्रजेन्टेंशन पर डीएम की एमडीडीए के अधिकारियों को फटकार, लगाते हुए विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए को प्लान में यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प,  शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक  शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा। डीएम ने जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिक; भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं 04 वर्ष पुराने प्रजेन्टेंशन पर डीएम की एमडीडीए के अधिकारियों को फटकार, विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देशित किया।   उन्होंने निर्देश दिए कि शहर का हर मेजर जंक्शन, क्रासिंग व ऑन स्ट्रीट, ऑफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना है, इसके लिए प्रभावी प्लान तैयार करें। उन्होंने कहाकि धनराशि मुहैया करानी मेरी जिम्मेदारी विभाग प्राथमिकता से डीपीआर तैयार करें इसके लिए एसई लोनिवि को डीपीआर तैयार करते हुए समिति को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लान में यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करने को निर्देशित किया। विभागों को हर हफ्ते की प्रगति गूगलसीट पर अद्यतन करने को भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय कर पर प्लान तैयार किया जाए, साथ ही एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि  एसई एनएच, एसई लोनिवि, एसपी यातायात,  आरटीओ, एसई यूपीसीएल को भी प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए तैयार की प्लान को वर्तमान की स्थिति तथा भविष्य की मांग के दृष्टिगत तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया प्रत्येक जंक्शन का प्वंाईटवार विवरण तैयार करें।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है गूगल सीट में रिमार्क अद्यतन करेंगे तथा इसकी प्रत्येेक शनिवार को बैठक आयोजित की जाएगी। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया स्मार्ट सिटी के 10 प्राथमिकता वाले जंक्शन को इस प्लान में शामिल किया जाए।
इस योजना के तहत शहर से कस्बों तक सड़क नेटवर्क विस्तार, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने, साईकिल और सार्वजनिक साईकिल टैªक, जेब्रा क्रासिंग चौक चौराहों का सुधारीकरण टैªफिक लाईट आदि सभी सुविधाएं स्थापित करते हुए जनमानस के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। जंक्शनों, मुख्य/उप मुख्य सड़कों, प्रवेश/निकास, बाजार क्षेत्रों, घेराव बिंदुओं, दुर्घटना संभावित स्थानों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में उचित साइन बोर्ड कार्य, सभी मुख्य मार्गों और उप मुख्य मार्गों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग, लेन मार्किंग और स्टॉप लाइनों के रूप में सड़क चिह्नांकन, छोटी सड़कों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों के निकट मध्य ब्लॉकों में टेबल टॉप के रूप में पैदल यात्री क्रॉसिंग की व्यवस्था  तथा पैदल यात्रियों की निरंतरता के लिए निरंतर फुटपाथ, सुरक्षित पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए विशेष पैदल यात्री फुटपाथ ट्रैफिक सिग्नल, सुव्यवस्थित पार्किंग, बस स्टॉप और ऑटो/टैक्सी स्टैंड को जंक्शनों से 50-100 मीटर दूर स्थानांतरित करने आदि सुरक्षित यातायात उपाय किए जाने हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी,  एमडीडीए से गौरव चटवाल, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, अधीशासी अभिंयता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पुलिस विभाग से अरविन्द कुमार सहित एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।  

Post navigation

बेहतर शिक्षा के लिए जिला प्रशासन की पहलः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भोगपुर को नवीन स्कूल बस का तोहफा
चार पर्वतारोहियों ने फतह किया बाली पास दर्रा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home