Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में इको टूरिज्म शुल्क बैरियर शुरूडिजिटल भुगतान से बढ़ेगी सुरक्षा, डीएम-एसपी की अभिनव पहल

Byjansamvad bureau

Jun 19, 2025 #प्रसंग में


चमोली 19 जून: बीते वर्ष की चार धाम यात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में आयोजित एक रात्रि भोज में सभी थानाध्यक्षों ने अपनी समस्याएं रखी थीं। इसी दौरान, थानाध्यक्ष बद्रीनाथ ने बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत द्वारा मैनुअल तरीके से लिए जा रहे इको टोल शुल्क के कारण अनावश्यक ट्रैफिक दबाव बढ़ जाने और समय की बर्बादी होने की समस्या को उजागर किया था। उन्होंने एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत इको टोल शुल्क को फास्टैग के माध्यम से लेने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया था।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इस सुझाव का गंभीरता से संज्ञान लिया और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में, नगर पंचायत बद्रीनाथ ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से एनएचएआई से आवश्यक अनुमति प्राप्त की और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्क प्लस कंपनी को इको पर्यटक शुल्क फास्टैग के माध्यम से कराने का बीड़ा सौंपा। 2025 की यात्रा प्रारंभ होने के उपरांत, पार्क प्लस कंपनी ने मौसम की कड़ी चुनतियों के बावजूद इस सिस्टम को स्थापित करने का कार्य किया। लगभग 15 दिनों के सफलतापूर्वक ट्रायल के बाद, अब यह व्यवस्था पूरी तरह से चालू हो गई है।
ट्रायल की सफलता के उपरांत, आज जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से विधिवत रूप से इस इको टूरिज्म शुल्क बैरियर का शुभारंभ किया गया, जो अब 10279 फीट की ऊंचाई पर स्थित देश का पहला फास्टैग ईको पर्यटक बैरियर के रूप में जाना जाएगा।
इस बैरियर पर अब बद्रीनाथ धाम में प्रवेश करने वाले और बाहर निकलने वाले सभी वाहनों का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से फास्टैग के जरिए काटा जाएगा। इसके साथ ही, फास्टैग सिस्टम से लिंक होने के कारण धाम में आनेकृजाने वाले प्रत्येक वाहन का ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारित होगा। यह ऑनलाइन रिकॉर्ड सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी भी आपात स्थिति या सुरक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर वाहनों की आवाजाही का विवरण तुरंत उपलब्ध होगा, जिससे पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इस दौरान एसडीएम जोशीमठ, यात्रा रेखा, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता, बद्रीश पड़ा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी और थानाध्यक्ष बद्रीनाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post navigation

चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
सीएम धामी के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home