Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर,पत्नी की मौत,पति गंभीर

Byjansamvad bureau

Feb 29, 2024 #सड़क हादसा

रुद्रप्रयाग, 29 फरवरी: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पुनाड़ गांव निवासी संदीप सेमवाल स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने स्कूटी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसके चलते डंपर अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गया। तेज टक्कर लगने के कारण स्कूटी हाईवे पर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई साथ ही स्कूटी चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Post navigation

फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में पडा मिला किशोरी का शवपरिजनों ने किया जमकर हंगामा
एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home