डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डेवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (डी0सी0डी0सी0यू0) ने प्रेस क्लब देहरादून में की डी0पी0एल0-04 की घोषणा 01 अक्टूबर को मैत्री मैच से होगा प्रतियोगिता का आगाज किया।
देहरादून, 21 अगस्त, 2025, डिपार्टमेंट क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (DCDCU) ने आज अपने लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट देहरादून प्रीमियर लीग (DPL) के चौथे संस्करण की घोषणा कर दी है। इस वर्ष DPL-4.0 का आयोजन जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने की थीम पर किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ वृक्षारोपण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
टूर्नामेंट की मुख्य विशेषताएं:
- पर्यावरण को समर्पित: इस बार हर मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘फाइटर ऑफ द मैच’ के अलावा, न्यूनतम 10 रन और 2 विकेट लेने वाले हर खिलाड़ी के नाम पर एक वृक्ष लगाया जाएगा। खिलाड़ी द्वारा वृक्षारोपण के बाद उसकी जियो-टैग फोटो को कमेटी की वेबसाइट पर भी प्रसारित किया जाएगा।
- सीमित टीमें, कड़ा मुकाबला: इस संस्करण में केवल 8 टीमों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे।
- खिलाड़ियों की पात्रता:
- टूर्नामेंट में सरकारी विभाग, निगम, शिक्षक, केंद्रीय कर्मचारी, राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मी, पूर्व सैनिक और 5 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत संविदा कर्मचारी भाग ले सकते हैं।
- इस वर्ष निजी संस्थानों, अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों/कर्मचारियों, पुलिस के स्पोर्ट्स कोटा और 40 वर्ष से कम आयु के पुलिस खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं होगी।
- हालांकि, 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकतम 4 पुलिस खिलाड़ियों को कोई भी टीम अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती है।
DPL-4.0 का विस्तृत कार्यक्रम:
- टीमों का चयन: 22 अगस्त से 25 अगस्त, 2025 तक।
- खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण: 27 अगस्त से 05 सितंबर, 2025 तक (₹1000 पंजीकरण शुल्क के साथ)।
- खिलाड़ियों की नीलामी: 14 सितंबर, 2025 को देहरादून में आयोजित की जाएगी।
- जागरूकता हेतु मैत्री मैच: 01 अक्टूबर, 2025 को वीआईपी, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों और मीडिया जगत की संयुक्त टीमों के बीच एक मैत्रीपूर्ण मैच खेला जाएगा।
- टूर्नामेंट का आयोजन: 02 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2025 तक।
DCDCU के अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि उनकी संस्था एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो क्रिकेट के माध्यम से स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह आयोजन ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और स्वच्छता अभियान जैसे सरकारी अभियानों का भी प्रचार-प्रसार करेगा।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष के साथ ही डिर्पामेन्ट क्रिकेट कमेटी ऑफ उतराखण्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भानू रावत, उपाध्यक्ष श्री विकास रावत, सचिव ,श्री सतेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त सचिव श्री प्रवेश सेमवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लोकेश नौटियाल, चयनकर्ता श्री अरूण राणा, आडिटर श्री हिमांशु सिंह, मीडिया प्रभारी श्री अरविन्द विष्ट उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
वर्ष 2022 में बीसीसीआई से मिले 10 करोड़ का किसने नहीं दिया हिसाब
