Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जिले में मूर्तरूप लेते डीएम के जनउपयोगी प्राजेक्ट; रोजगार व जनसुविधा एक साथ

Byjansamvad bureau

May 1, 2025 #प्रसंग में

बुलंद हो हौसला; तो क्या चीज संभव नहीं

देहरादून,01 मई: सीएम के आत्मनिर्भर सशक्त इजा-बेणी (माता व बहन) के संकल्प को  हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करते डीएम सविन बसंल।  राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थलों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप कलेक्टेªट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा।
जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में लगभग 80 लाख की धनराशि से  04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में  आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोले जाने की योजना के फलस्वरूप 03 आउटलेट तैयार हो गई हैं जिनका जल्द मा0 मुख्यमत्री जी लोकार्पण करेंगे।  इस योजना से प्रत्येक आउटलेट पर लगभग 25 महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही उनके परिवार की आर्थिकी सुदृढ होगी राज्य के पहाड़ी उत्पादों के लिए अच्छा बजार मिलने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
बुलंद हो हौसला; तो क्या चीज संभव नहीं, यह जिला प्रशासन ने देहरादून ने इसकी मिशाल देते हुए कलेक्टेªट, कोरोनेशन, पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में आुधनिक हिलांस आउटलेट तैयार की जिसका जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। डीएम सविन बसंल ने मा0 सीएम के आत्मनिर्भर इजा-बेणी के संकल्प को आगे बढाते हिलंास कैन्टीन नया उपक्रम बनाया है जिसमें प्रति आउटलेट पर कम से कम 25 परिवार  सशक्त बनेंगे साथ ही जनमानस को  स्वच्छ पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। जिले में डीएम के जनउपयोगी प्रोजेक्ट मूर्तरूप ले रहे हैं जिनसे रोजगार व जनसुविधा एक साथ अवसर प्राप्त हो रहे है। जिलाधिकारी सविन बसंल नैनीताल में डीएम रहते ऐसे 15 आउटलेट बनवा चुके हैं, जो आज भी संचालित है नैनीताल में महिला स्वयं सहायता समूह इनको चला रही हैं। जिससे महिला समूहों आर्थिकी मजबूत हुई हैं वही राज्य के पहाड़ी पारम्परिक उत्पादों को बाजार मिल रहा है। अब डीएम के ऐसे प्राजेक्ट देहरादून जिले में धरातल पर उतरने लगे जिनके तहत  आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, बनाए जा रहे हैं जिससे महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, स्थानीय उत्पादों के विपणन को उचित प्लेटफार्म भी मिलेगा।  

इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद की सुविधा मिलेगी, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। कोरोनेशन चिकित्सालय में आने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेंगी वहीं कलेक्टेªट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट से लोगों को स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा चिकित्सालय एवं कचहरी परिसर में आने वाले जनमानस को सहुलियत होगी। गुच्चु पानी पर्यटन स्थल एक आउटलेट खोली जा रही है जो कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, देश के विभिन्न राज्यों, से पर्यटक आते हैं उनको पहाड़ी व्यंजन तथा आर्गेनिनक पहाड़ी उत्पाद  मिलेंगे, सुद्धोवाला में आउटलेट एवं कैन्टीन खुलने से पयर्टकों को सुविधा मिलेगी वहीं हमारे राज्य के उत्पादों को के विपणन में सुविधा के साथ ही उचित बाजार मिल पाएगा, जिससे राज्य के स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत होगी।

Post navigation

घंटाघर फिर अधिकारियों की लापरवाही का शिकार,बंद पड़ी घड़ियां
उत्तराखण्ड महिला आयोग ने की बच्ची संग दुष्कर्म मामले में कठोर कार्यवाही की मांग

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home