Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Byjansamvad bureau

Jun 3, 2024 #प्रसंग में

हल्द्वानी, 3 जून: चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतगणना से ठीक एक दिन पहले सोमवार को जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और ऑब्जर्वर गगनदीप सिंह ने हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से एमबीपीजी कॉलेज में शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। यानी 6 विधानसभा सीटों के लिए 84 टेबल में मतगणना की जाएगी। इसमें 387 कर्मचारी मतगणना के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय ऑब्जर्वर समेत रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पूरी मतगणना की तैयारी कर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नैनीताल रोड से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
वहीं, मतगणना से संबंधित सूचनाओं के संबंध में विभिन्न प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा मतगणना के लिए 144 मतगणना माइक्रो आब्जर्वर, 114 मतगणना सुपरवाइजर और 120 मतगणना सहायक समेत 378 कार्मिकों को तैनात किया गया है। सभी को मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि ईवीएम और वीवीपैट के संयोजन और संचालन तथा सुरक्षा संबंधी कार्यों पर पूरी तरह से अमल करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक ईवीएम से प्राप्त मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा।

Post navigation

लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का ठग गिरफ्तार
सीएम धामी किया पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home