Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

Byjansamvad bureau

Jul 8, 2025 #पंचायत चुनाव


निर्वाचन तैयारियों को त्रुटिरहित समयबद्धता से पूर्ण करने के दिए निर्देश।


देहरादून 08 जुलाई, 2025(सू.वि.)
, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) सविन बंसल ने मंगलवार को विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक लेते हुए अब तक किए गए कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन की सभी तैयारियों को त्रुटिरहित समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।  

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भंली भांति अनुश्रवण किया जाए। निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। बरसात को देखते हुए सड़क निर्माणदायी एजेंसियों को सभी संवेदनशील स्थलों में पर्याप्त संख्या में मैनपावर और मशीनरी की तैनाती करने, वैकल्पिक एवं पैदल मार्गाे को सुचारू रखने और मतदान दिवस के लिए विशेष कंटीजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधा यथा बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर आदि व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी एसडीएम एक बार पुनः इसका निरीक्षण करें। पोलिंग बूथों पर जो कार्य शेष है उनको जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। सभी एसडीएम व सीओ पुलिस मिलकर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का अपने स्तर पर समीक्षा कर लें। कम्यूनिकेशन प्लान के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वापसी, स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए टेबल निर्धारण संबंधी पूरा प्लान तैयार किया जाए और निर्वाचन से जुड़े कार्याे को समयबद्वता के साथ त्रुटिरहित पूरा करें। रूट चार्ट के अनुसार हेल्थ प्लान एवं पोलिंग पार्टियों के लिए हेल्थ किट तैयार की जाए।  

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम से निर्वाचन सूचनाओं का नियमित संकलन एवं समय पर प्रेषण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्मिकों प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतपत्र, मतदान सामग्री सहित प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से अभी तक की गई अन्य निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जिले के सभी 06 विकास खंडों में कुल 409 ग्राम पंचायत है, जिनमें 1090 मतदेय स्थल बनाए गए है। इसमें से 271 संवेदनशील और 322 अति संवेदनशील मतदेय स्थल है। इन सभी मतदेय स्थलों पर 262628 महिला, 282730 पुरूष, 14 अन्य सहित कुल 545372 मतदाता पंजीकृत है।  

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, एसपी रेनू लोहनी, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एसडीएम प्रत्यूष, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल, सीईओ विनोद कुमार ढ़ौडियाल सहित निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।  

Post navigation

टिहरी डैम के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, पीएसपी की दूसरी यूनिट का संचालन शुरू
प्रशासन का रौद्र रूप देख दोड़ने लगी टिहरी बांध पुर्नवास के भूमि फर्जीवाड़े की फाईलें

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home