Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए उमड़े श्रद्धालु, पंजीकरण के लिए लंबी कतारें

Byjansamvad bureau

May 8, 2024 #चारधाम यात्रा

ऋषिकेश, 8 मई: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचने लगे हैं।पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कमर कसी हुई है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थनगरी में उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए हैं। यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में हजारों श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण के लिए लाइन में लगे हुए देखे गए हैं। सुबह पांच बजे से ही पंजीकरण के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई थी जो अभी तक लगातार लगी हुई है। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए दर्जनों पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हैं। निगरानी के लिए खुद यात्रा के नोडल अधिकारी और एसपी देहात लोकजीत सिंह यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में मौजूद हैं। वो यात्रियों से बात करके उनसे व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी ले रहे हैं। एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि शहर में हजारों श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंचे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक जाम ना हो। इसके लिए पुलिस का प्लान तैयार है।
जरूरत पड़ने पर प्लान लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी पुलिस का फोकस है। बता दें कि ऋषिकेश में यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या एक हजार निर्धारित की गई है। एक हजार पंजीकरण होने के बाद ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। ज्यादा से ज्यादा यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें इस पर प्रशासन का फोकस है। बता दें कि कल 9 मई को चारधाम यात्रा के लिए बसों का पहला बेड़ा रवाना होगा। ऋषिकेश नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है,अलग-अलग टीमों को क्षेत्र में भेजा गया है। उन्होंने बताया की चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Post navigation

चमोली में व्यापारी से मारपीट, दो गिरफ्तार
जंगल में आग लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश, लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 11 कर्मचारी सस्पैंड

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home