Skip to content
  • Mon. Mar 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हरिद्वार में हाईवे के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे, फ्लाईओवर किया गया बंद

Byjansamvad bureau

Aug 9, 2025 #हाईवे पर भारी गड्ढा


हरिद्वार भारी बारिश से हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के पास हाईवे पर भारी गड्ढा हो गया, जिस कारण फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है।


हरिद्वार, दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के सामने बने फ्लाईओवर पर अचानक गुरुवार शाम भारी गड्ढा बन गया। गड्ढा बनने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को सर्विस लेन से डाइवर्ट करके निकालना शुरू कर किया। साथ ही घटना की सूचना हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को दी गयी। जिस पर हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। हाईवे पर अचानक हुए गड्ढे से हालांकि कोई दुर्घटना नहीं हुई. लेकिन समय रहते पता नहीं चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि हरिद्वार दिल्ली का ट्रैफिक इसी हाईवे से होकर गुजरता है। बहादराबाद थाने के शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और आवागमन कर रहे वाहनों को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया। एनएचएआई की टीम मौके पर मरम्मत का कार्य कर रही है। दोनों तरफ गड्ढे होने के कारण फ्लाईओवर बंद कर दिया गया है। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को बनाया गया था. एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा बारिश के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया गया है और मरम्मत का कार्य प्रगतिशील है।

Post navigation

14अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान
भटवाडी के पास औंगी में बंद सड़क खुली

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home