Skip to content
  • Sun. May 18th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला भाई-बहन का शव

Byjansamvad bureau

May 8, 2024 #हत्या

रुद्रपुर, 8 मई: एक किराए के मकान से भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और मकान मालिक से जानकारी ली। फिलहाल, रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली के दरियागंज निवासी युवक और उसकी बहन का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बहन का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। जबकि, भाई का शव झूलता हुआ मिला। पुलिस की मानें तो युवती के गले पर दबाने के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन कुछ दिन पहले ही यहां पर किराए में रहने आए थे। युवक यहां पर ठेला लगाने का काम करता था।
बुधवार सुबह मकान मालिक किसी काम से कमरे के पास पहुंचा और उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं हुई। जब मकान मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवती फर्श पर पड़ी हुई थी। जबकि, युवक का शव पास में ही पड़ा था। जिसे देख उसके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।
उधर, भाई-बहन के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुद्रपुर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि  सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन की मौत की सूचना थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक की टीम को मौके पर भेजा गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Post navigation

अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा व ई-ऑटोइनके लिए आंतरिक क्षेत्र में 16 रूटों का किया गया निर्धारण
 खुलासाः पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ईंट से किया था वार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

विवेक अग्रवाल पुनः बने जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रधान

May 18, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

विवेक अग्रवाल पुनः बने जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रधान

May 18, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home