उत्तरकाशी,1 मई: जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों और गंगोत्री-यमुनोत्री में हल्की वर्षा हो रही है। गंगोत्री धाम में दोपहर 12 बजे तक करीब 4000 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर दिए हैं। जबकि यमुनोत्री धाम में करीब 3500 में दर्शन किए हैं।
गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के पास पत्थर गिरने और भूस्खलन होने के कारण बार-बार बंद हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर तक बंदरकोट के पास चार बार पत्थर और मलबा आ चुका है।‌ मौके पर तैनात जेसीबी मशीन से मलबे को हटाया गया और मार्ग को सुचारू किया गया। वर्तमान में यात्रा सुचारू चल रही है। लेकिन पत्थरों के गिरने से दुर्घटना का खतरा बरकार है।