Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल,ज्वैलर्स लूटकांड में था शामिल

Byjansamvad bureau

March 22, 2024 #चोरी

 देहरादून, 22 मार्च: ऋषिकेश में ज्वैलर्स लूट में शामिल एक बदमाश गुरुवार देर रात फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून में प्रवेश कर रहा था।  इस दौरान एसएसपी ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। भनक लगने पर मेरठ से देहरादून की ओर रहे इस कुख्यात बदमाश को देहरादून की बिहारीगढ़ और क्लेमेंटाउन पुलिस ने घेर लिया। जिसपर बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
ऋषिकेश में ज्वैलर्स को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में लूटकांड में शामिल एक बदमाश के देर रात प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रवेश करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गयी। दून बार्डर पर बदमाश की घेराबंदी कर दी गयी। जिसपर कुख्यात बदमाश मनोज सिरोही ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे बदमाश मनोज सिरोही के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब बदमाश को पुलिस ने पकड़ा तो पता चला कि वो तो कुख्यात बदमाश मनोज सिरोही है। पुलिस के अनुसार मनोज सिरोही चार दिन पहले ऋषिकेश के ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना में शामिल था। देहरादून पुलिस के अनुसार बदमाश मनोज सिरोही मेरठ के पथोली सरधना का रहने वाला है। इसके खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वो किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए मेरठ से देहरादून आ रहा था। पुलिस तत्काल इस बदमाश को महंत इंद्रेश अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार कुख्यात बदमाश मनोज सिरोही के कब्जे से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसके साथ ही उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

Post navigation

भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
 प्रखर समाजसेवी सुशीला बहुगुणा का निधन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home