Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

नहाने के दौरान नदी में डूबने से दंपत्ति की मौत

Byjansamvad bureau

June 13, 2024 #हादसा

अल्मोड़ा, 13 जून: उत्तराखंड के कुमाऊं में दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से अल्मोड़ा जिले के मासी स्थित मायके में आई महिला की पति समेत रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मासी के कनरैं गांव निवासी 26 वर्षीय ममता का विवाह पांच माह पूर्व 28 वर्षीय रोहित प्रजापति निवासी अलीगढ़ यूपी के साथ हुआ था। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे थे। आठ जून को ममता पति के साथ मायके कनरैं गांव आई थी। ममता और रोहित ताई के परिवार से मिलने गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों करीब तीन बजे घूमने के लिए घर से 500 मीटर दूर रामगंगा नदी की तरफ चले गए।
गर्मी के कारण पति ने नहाने की इच्छा जताई। इस पर दोनों रामगंगा नदी में उतर गए। नहाने के दौरान दोनों ने संतुलन खो दिया। देखते ही देखते दोनों नदी की गहराई में डूबने लगे। इससे पहले आसपास के लोग कुछ कर पाते दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति-पत्नी की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।

Post navigation

जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ करने से लोगों में खुशी की लहर, पटाखे छुड़ाकर बांटी मिठाई
मंत्री रेखा आर्या ने चतुर्थ बाल विधानसभा के कार्यक्रम में की शिरकतविधानसभा में कार्यप्रणाली की बच्चों को दी जानकारी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home