Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

Byjansamvad bureau

Jul 25, 2024 #केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा

ऋषिकेश, 25 जुलाई: दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार से चलकर गुरूवार को ऋषिकेश पहुंची। केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सबसे पहले नेपाली फार्म पहुंची। यहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और धामी सरकार पर धर्म का व्यवसायी करण करने का आरोप लगाया। बुधवार 24 जुलाई को हरिद्वार की हरकी पैड़ी से कांग्रेस ने गंगा पूजा के बाद केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा के शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को पश्चाताप यात्रा निकालने की सलाह दी थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शहरवासियों से धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को समर्थन देने की अपील की। इसके बाद रक्षा यात्रा आईडीपीएल सिटी गेट पहुंची, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा ऋषिकेश की ओर बढ़ गई। ऋषिकेश के एक आश्रम में विश्राम करने के बाद करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने फिर से धामी सरकार को दिल्ली में बना रहे केदारनाथ मंदिर के संबंध में घेरा। त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान करके यात्रा अपने अगले पंडाव की ओर रवाना हो गई है।

Post navigation

जाम से मुक्ति तभी संभव जब स्कूल खुद करें छात्रों को लाने ले जाने का काम
खेल के प्रति लगन व अनुशासन नई ऊंचाइयां प्रदान करेगाः धामी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home