Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सतपुली शराब प्रकरण पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियादः बलूनी

Byjansamvad bureau

Apr 14, 2024 #अनिल बलूनी

पौड़ी, 14 अप्रैल: सतपुली शराब प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि वो चाहते तो उनको बदनाम करने वाले लोगों पर मानहानि का केस कर सकते थे, लेकिन वो इस तरह की राजनीति नहीं करते हैं।
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगा रही है। शराब की फैक्ट्री बंद थी, दो-दो ताले वहां लगे, शराब पहले से ही वहां पर थी, लेकिन कांग्रेस ने उनपर झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती थी। इसलिए उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
उन्होंने बताया कि उनकी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 अप्रैल को जोशीमठ आ रहे हैं। साथ ही उसी दिन स्मृति ईरानी भी अगस्तमुनि में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। जबकि, 16 अप्रैल को कोटद्वार में गृहमंत्री अमित शाह कोटद्वार में जनसभा करेंगे। वहीं, अनिल बलूनी ने रामनगर में हुई प्रियंका गांधी की रैली को फ्लॉप करार दिया। उन्होंने कहा कि रैली कांग्रेस के कार्यकर्ता ही मौजूद रहे, जबकि आम आदमी ने उस रैली में दिलचस्पी नहीं दिखाई।  मूल निवास के मुद्दे पर भी अनिल बलूनी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बैठकर समाधान निकाला जाएगा। जनता की आवाज को सुनते हुए जल्द कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गढ़वाल से पलायन को रोकना, लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना, लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाना, खिर्सू, लैंसडाउन, चोपता, औली जैसे स्थानों पर पर्यटन की संभावनाएं बढ़ाना है। जिसमें वेलनेस सेंटर खोलना, योग केंद्र खोलना आदि हैं।

Post navigation

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,दो सगे भाईयों सहित चार की मौत
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home