देहरादून, उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रभारी देवेन्द्र यादव , भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व् पूर्व  विधायक काजी निजामउद्दी के माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु ने उनके निवास मंगलौर पहुॅच कर  उनके परिजनों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी माताजी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर पहुंचे देवेन्द्र यादव ने उनके माता की याद में एक पेड़ लगाकर उन्हें  भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की।  गत दिवस प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी काजी निजामउद्दीन के निवास पहुॅचकर उनकी माता जी को श्रद्वा सुमन अर्पित कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, महामंत्री विजय सारस्वत, डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जोशी ,कुलदीप कोहली,विजय प्रताप मल्ल,महीपाल शाह, अजीत रावत,ओम प्रकाश सती (बब्बन) , सहकारी बाजार के अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल, डीबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष संजय रावत,गौरव नौटियाल, राहुल-प्रियंका बिग्रेड के मदन लाल,विकास शर्मा, संजय थापा,देवेन्द्र सती प्रवीन नौटियाल ने भी संवेदना व्यक्त कर मृत आत्मा को श्रद्वांजलि दी।