देहरादून। महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आर्यनगर चौक और तेग बहादुर रोड स्थित गंगा सागर मंदीर में राहगीरों को मीठा शरबत बांटा।

महानगर अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने इस दौरान कहा कि उत्तराखंड में लगातार वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से वन संपदा को बचाने का हर संभव प्रयास होना चाहिए। इस दौरान अशोक कुमार, बलराज परिहार, मनमोहन सिंह, एमएस चौहान, हिमांशु नेगी, डॉ विश्वास, राजकुमार, बबलू, शेखर, कपिल, रतन मास्टर आदि मौजूद थे।

10% क्षैतिज आरक्षण जिसे सूबे के पहले मुखिया पं0 नारायण दत्त तिवारी ने राज्य आन्दोलनकारियों को उनके अविस्मर्णीय योगदान के लिए सम्मान के तौर पर दिया था मगर भाजपा राज में वही सम्मान उनके अपमान का कारण कैसे बन चुका है जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें …

10% क्षैतिज आरक्षण : क्या मुख्यमंत्री धामी पूरा कर पायेंगे अपना वादा