पौड़ी, कल्जीखाल ब्लाक में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रभारी दीपेंद्र भंडारी व ब्लाक प्रभारी विनोद नेगी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विधानसभा प्रभारी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किस प्रकार से कार्य करेगी और क्या रणनीति रहेगी इस पर चर्चा की गयी। कांग्रेसियों ने एक स्वर में एकजुटता से कांग्रेस के लिए कार्य करने के लिए व भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाडने का संकल्प लिया। जिसकी शुरुआत पौड़ी मुख्यालय से की जाएगी।

इस मौके पर विनोद नेगी, नवल किशोर, संजय डबराल, सुरेंद्र सिंह नेगी कमला रावत, मधु देवी, सतीश, आशीष नेगी, मोहित सिंह, संजय नेगी, तामेश्वर आर्य, प्रमोद मंद्रवाल, दीपक असवाल आदि शामिल थे।

प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा जारी किये सम्पर्क नंबर