Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग

Byjansamvad bureau

Jul 3, 2024 #प्रसंग में

रुद्रपुर, 3 जुलाई: पंतनगर थाना के इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को किच्छा विधायक ने एसएसपी कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। जिस पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कुछ दिन पहले प्रेस वार्ता कर पंतनगर के इंस्पेक्टर राजेंद्र डांगी पर आरोप लगाते हुए युवती संग अश्लील ऑडियो सार्वजनिक किया था। साथ ही मामले की शिकायत डीजीपी से की गई थी। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से कांग्रेस के किच्छा विधायक आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आरोपी को देहरादून अटैच करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांग की अनदेखी को लेकर उन्होंने आज समर्थकों संग एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि पंतनगर थाने के इंस्पेक्टर की युवती संग अश्लील ऑडियो सार्वजनिक हो जाने के बाद एसएसपी द्वारा आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई से नाखु होकर आज समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post navigation

हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सतर्क
जंगली मशरूम खाने सेे आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया उपचार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home